UP Anganwadi Bharti : उत्तर प्रदेश राज्य में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए बंपर पदों पर भर्तियां निकाली गई है, यह भर्ती कार्यकत्री के 23753 रिक्त पदों को भरने के लिए जिले वाइज अलग-अलग समय पर निकाली जा रही है। जिसके लिए अलग-अलग समय पर आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं। अब तक कई जिलों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य की UP Anganwadi Bharti Official Website पर जाकर अंतिम तिथि तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन आवेदक जिस जिले के लिए आवेदन करना चाहते है उस जिले के ग्राम सभा अथवा वार्ड के निवासी होने चाहिए। यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने की विस्तृत जानकारी सहित अप्लाई का लिंक नीचे दिया गया है।
यूपी आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2024 के लिए केवल 12वीं पास कोई उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। बता दें कि इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माने गए है। अब तक उत्तर प्रदेश के महौबा, वाराणसी, कन्नौज, हमीरपुर और आगरा सहित विभिन्न जिलों के आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए है। जल्द ही राज्य के सभी जिलों के नोटिफिकेशन जारी कर दिए जायेंगे। ऐसी ही लेटेस्ट और अपकमिंग जॉब न्यूज के लिए आप हमारे WhatsApp Channel/Group को ज्वॉइन कर सकते हैं।
UP Anganwadi Bharti 2024 Highlight
Recruitment Organization | Uttar Pradesh State Government |
Name Of Post | Anganwadi Worker (कार्यकत्री) |
No Of Post | 23753 |
Apply Mode | Online |
Last Date | District Wise |
Job Location | Uttar Pradesh (UP) |
Salary | Rs.9,900- 20,200/- |
Category | UP 12th Pass Vacancy |
UP Anganwadi Bharti Notification
उत्तर प्रदेश जिले वाइज कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी विभाग द्वारा 23753 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आंगनवाडी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य की कोई भी योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार जिले वाइज रिक्त पदों पर अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा कर सकती है। सभी जिलों के लिए अलग अलग निर्धारित आवेदन की अंतिम तारीखों का विवरण नीचे दिया गया है।
यूपी आंगनवाड़ी वैकेंसी 2024 में महिला अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा। दरअसल यह एक सीधी भर्ती है और इसमें आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा, ऐसे में जिलेवार आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर सरकारी नौकरी पाने के लिए महिलाओं को कोई लिखित परीक्षा या टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं है। अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों 9900 रूपये से 20200 रूपये तक मासिक वेतन दिया जा सकता है।
UP Anganwadi Recruitment Post Details
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन अब तक कही जिलों में जारी कर दिया गया है, जिसमे कन्नौज, वाराणसी, झांसी, हमीरपुर, आगरा, अमेठी, संत कबीर नगर और महोबा सहित विभिन्न जिले शामिल है। इन जिलों में विभिन्न परियोजनाओं के अनुसार रिक्त पद संख्या निर्धारित की गई है। पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जिलेवाइज अधिसूचना डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं। जिलेवार निर्धारित कुल पद संख्या इस प्रकार है।
UP Anganwadi Recruitment Post Details
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन अब तक कही जिलों में जारी कर दिया गया है, जिसमे कन्नौज, वाराणसी, झांसी, हमीरपुर, आगरा, अमेठी, संत कबीर नगर और महोबा सहित विभिन्न जिले शामिल है। इन जिलों में विभिन्न परियोजनाओं के अनुसार रिक्त पद संख्या निर्धारित की गई है। पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जिलेवाइज अधिसूचना डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं। जिलेवार निर्धारित कुल पद संख्या इस प्रकार है।
Name Of District | No Of Post |
हमीरपुर | 164 |
कन्नौज | 138 |
वाराणसी | 199 |
झांसी | 290 |
संत कबीर नगर | 469 |
महोबा | 156 |
अमेठी | 427 |
बाराबंकी | 349 |
हरदोई | 549 |
बुलंदशहर | 410 |
कुशीनगर | 245 |
देवरिया | 254 |
UP Anganwadi Bharti Last Date
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जिलेवार सितंबर 2024 से जारी करना शुरू कर दिया गया है। सभी जिलों के लिए आवेदन पत्र अलग अलग समय पर आमंत्रित किए जा रहे है, ऐसे में आवेदन की अंतिम तारीखें भी सभी जिलों में लिए अलग अलग रखी गई है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन की तारीखें नीचे जिले वाइज दी गई है।
Name Of District | Last Date |
Hamirpur | 15 Oct 2024 |
Kannauj | 17 Oct 2024 |
Varanasi | 25 Oct 2024 |
Jhansi | 17 Oct 2024 |
Sant Kabir Nagar | 19 Oct 2024 |
Mahoba | 21 Oct 2024 |
Amethi | 17 Oct 2024 |
Barabanki | 22 Oct 2024 |
Hardoi | 29 Oct 2024 |
Bulandshahr | 27 Oct 2024 |
Kushinagar | 29 Oct 2024 |
Deoria | 09 Nov 2024 |
UP Anganwadi Bharti Application Fees
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में किसी भी श्रेणी की योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार निशुल्क आवेदन जमा कर सकती है, क्योंकि उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।
UP Anganwadi Bharti Qualification
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आवेदनकर्ता महिला जिस जिले के लिए आवेदन करना चाहती है उस जिले की और ग्राम सभा/वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
UP Anganwadi Bharti Age Limit
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी वैकेंसी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियो को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
UP Anganwadi Bharti Selection Process
Anganwadi Recruitment in UP के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट में विधवा, तलाकशुदा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को प्रथम वरीयता दी जाएगी।
UP Anganwadi Bharti Document
Uttar Pardesh Anganwadi Bharti में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- मोबाइल नंबर
- इमेल आईडी
- हस्ताक्षर
- तलाकशुदा होने पर तलाक प्रमाणपत्र
- विधवा होने पर पति का मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि।
How to Apply Online for UP Anganwadi Bharti
यूपी आंगनवाड़ी रिक्रूटमेंट 2024 में Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी दी गई स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते है।
- Step: 1 सबसे पहले यूपी आंगनवाड़ी ऑफिशियल वेबसाइट अथवा नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- Step: 2 होमपेज पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- Step: 3 पंजीकरण पूरा करने के बाद लॉगिन पेज पर जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- Step: 4 इसके बाद जिस जिले और वार्ड से आप आवेदन करना चाहते है उसका चयन करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
- Step: 5 कार्यकत्री पद के लिए जिलेवार आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करते हुए आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- Step: 6 इसी तरह से पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- Step: 7 आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
- Step: 8 अंतिम चरण में भविष्य में उपयोग के लिए यूपी आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
सरकारी नौकरी और सभी भर्तीओं की अपडेट पाने के लिए : यहां क्लिक करें
हमे उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर व कमेंट करें सकते हैं, और इस प्रकार कि जानकारियों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel/Group को join अवश्य करें। क्योंकि हम आप के लिए सरकारी योजनाओं और नौकरियों से जुड़ी जानकारियां और अन्य महत्वपूर्ण Update हमारे चैनल पर Share करते रहते हैं।