Rajasthan Teacher Vacancy 2024-2025 : राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा कर दी गई है। थर्ड ग्रेड टीचर वैकेंसी का आयोजन राज्य में 32000 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं को अपनी तैयारी फिर से शुरू कर देनी चाहिए।
मार्च के अंतिम सफ्ताह तक राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन जमा कर सकते हैं।
रीट शिक्षक भर्ती दो स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर लेवल 1 भर्ती और राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर लेवल 2 भर्ती के पद शामिल है। लेवल 1 के अंतर्गत थर्ड ग्रेड प्राथमिक शिक्षक भर्ती में कक्षा 1 से 5 तक हेतु बीएसटीसी युवा अप्लाई कर सकते है। जबकि लेवल 2 के तहत दो वर्षीय बीएड धारी युवा थर्ड ग्रेड उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अप्लाई कर सकते है।
Rajasthan Teacher Vacancy 2024-2025 Highlight
Recruitment Organization | Rajasthan Subordinate Ministerial Staff Selection Board (RSMSSB) |
Name Of Post | Primary/Upper Primary |
No. Of Post | 32000 |
Apply Mode | Online |
Last Date | Coming Soon |
Job Location | Rajasthan |
Salary | Rs.27,400- 34,800/- |
Category | Sarkari Naukri 2025 |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Notification
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा तृतीय श्रेणी प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए कुल 32000 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं, जिसमें राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 और राजस्थान अपर प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं।
अभ्यर्थी थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3rd Grade Teacher Online Form भर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार बीएड कैंडिडेट्स REET Level 2nd Vacancy के लिए फॉर्म भर सकते है वहीं बीएसटीसी वाले अभ्यर्थी REET Level 1st Vacancy के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को थर्ड ग्रेड सरकारी शिक्षक बनने के लिए रीट के बाद मुख्य परीक्षा पास करनी होगी।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 Post Details
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का आयोजन राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी टीचर कक्षा 1 से 5 और अपर प्राइमरी टीचर कक्षा 6 से 8 की नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। यह भर्ती लगभग 32000 पदों पर निकाली जाएगी। टीचर भर्ती में टीएसपी क्षेत्र और नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए श्रेणीवार पद संख्या निर्धारित की गई है। पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेटेड विवरण चेक करें।
For Primary Teacher (Class 1 to 5)
Category | No Of Post |
सामान्य/अनारक्षित | – |
एससी | – |
एसटी | – |
ईडब्ल्यूएस | – |
एमबीसी | – |
ईडब्ल्यूएस | – |
For Upper Primary Teacher (Class 6 to 8)
Category | No Of Post |
सामान्य/अनारक्षित | – |
एससी | – |
एसटी | – |
ईडब्ल्यूएस | – |
एमबीसी | – |
ईडब्ल्यूएस | – |
Grand Total | 32000 Posts |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Last Date
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन मार्च 2025 महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। रीट शिक्षक भर्ती अधिसूचना जारी करने के साथ ही ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवार रीट शिक्षक भर्ती में फॉर्म लगाने की अंतिम तारीख तक कभी भी ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है।
Events | Dates |
3rd Grade Teacher Notification Date | March 2025 |
Start Date | March 2025 |
3rd Grade Teacher Last Date | Coming Soon |
3rd Grade Teacher Exam Date 2025 | Coming Soon |
3rd Grade Teacher Result Date 2025 | Coming Soon |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Application Fees
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के तहत प्राइमरी टीचर अथवा अपर प्राइमरी टीचर में से कोई एक लेवल का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 550 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर दोनो लेवल के फॉर्म जमा करने के लिए कुल 750 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
Category | Application Fees |
Reet Level 1st | Rs.550/- |
REET Level 2nd | Rs.550/- |
REET Both Level 1 & 2 | Rs.750/- |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Qualification
राजस्थान रीट थर्ड ग्रेड के अंतर्गत प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर रिक्रूटमेंट के लिए बीएसटीसी और बीएड डिग्री धारी कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार फॉर्म लगा सकते है।
For Primary Teacher
राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होने चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों के पास BSTC/D.El.Ed. की डिग्री होनी चाहिए।
For Upper Primary Teacher
राजस्थान रीट लेवल सेकंड भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, इसके साथ ही इनके पास बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Age Limit
थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती में उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Salary
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर रिक्रूटमेंट 2025 के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के लिए प्राथमिक शिक्षक और कक्षा 6 से 8 तक के लिए उच्च प्राथमिक शिक्षक पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के आधार पर 27400 रूपये से 34800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Selection Process
राजस्थान थर्ड ग्रेड प्राथमिक शिक्षक भर्ती और थर्ड ग्रेड उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Document
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट
- बीएसटीसी/डीएलएड मार्कशीट (प्राथमिक शिक्षक)
- बीएड मार्कशीट (उच्च प्राथमिक शिक्षक)
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- मोबाइल नंबर
- इमेल आईडी
- हस्ताक्षर आदि।
How to Apply Online for Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर वैकेंसी 2025 में आवदेन करने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई Step By Step अप्लाई प्रक्रिया का पालन कर सकते है।
- Step: 1 सबसे पहले थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Step: 2 होमपेज पर सक्रिय भर्तियों की लिस्ट में 3rd Grade Teacher Exam 2025 के सामने “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- Step: 3 इसके बाद एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कार्ड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
- Step: 4 अब एसएसओ पोर्टल पर सक्रिय भर्तियों की लिस्ट में फिर से एक बार Teacher Grade 3 Recruitment 2025 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- Step: 5 इसके बाद Primary Teacher/Upper Primary Teacher Online Form में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- Step: 6 अगले चरण में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन फॉर्म में अपलोड करें।
- Step: 7 इतना करने के बाद पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
- Step: 8 लेवल अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
- Step: 9 आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Apply Online
Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी और सभी भर्तीओं की अपडेट पाने के लिए : यहां क्लिक करें
हमे उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर व कमेंट करें सकते हैं, और इस प्रकार कि जानकारियों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel/Group को join अवश्य करें। क्योंकि हम आप के लिए सरकारी योजनाओं और नौकरियों से जुड़ी जानकारियां और अन्य महत्वपूर्ण Update हमारे चैनल पर Share करते रहते हैं।