Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 Full Details – Registration, Documents, List & Apply Online

Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 Full Details : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। यह उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है। योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को की गई थी। इस योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।

Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 Full Details

योजना का नाममुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024
योजना की शुरुआत5 मार्च 2024 को
योजना का प्रकारयोजना
किसके द्वारा चलायामध्य प्रदेश सरकार (पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान)
योजना का राज्यमध्य प्रदेश
योजना के लाभपात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
पात्रतामध्य प्रदेश की महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष हैं
आवेदन की अंतिम तिथि5 मार्च 2024
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें

Chief Minister Ladli Behna Yojana मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश की सभी 21 से 60 वर्ष की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वयं सहारा बनें। इस योजना के तहत, सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए सीधे बैंक ट्रान्सफर के जरिए मिलेंगे। वर्तमान में इस राशि को 1250 रुपए प्रतिमाह बढ़ा दिया गया है और अगले 5 साल में यह राशि ₹3000 तक बढ़ाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त, योजना का उद्देश्य है कि महिलाएं और उनके बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण स्तर बेहतर हो। महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वयं सहारा बनाना और परिवार में निर्णय लेने में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 2024 Eligibility In Hindi (मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए योग्यता क्या है)

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana Eligibility in Hindi :

  • मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं और बहनों के लिए Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 2024 एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत हर महिला को हर महीने 1000 रुपए क्रेडिट किया जाएगा।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत वर्तमान में राशि 1250 रुपए/माह है, जो बढ़कर 3000 रुपए/माह तक पहुंचाई जाएगी।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और परिवार में निर्णय लेने में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।
  • लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर रही महिलाओं को योजना के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं है।
  • सरकारी नौकरी में काम कर रही महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।
  • आवेदक महिला को गरीब या मध्यम वर्ग से होना चाहिए। जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, वे इस योजना के लिए अयोग्य हैं।
  • सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं जो मध्य प्रदेश में निवास करती हैं, उन्हें योजना के लिए आवेदन करने की अनुमति है, यदि वे उपरोक्त मानदंडों को पूरा करती हैं।

Mukhyamantri Ladli Behana Yojana Required Documents : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दास्तावेज

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 2024 के लिए आवेदन करने से पहले ध्यान देने वाली बातें:

  • आवेदन करने वाली महिला के पास अपना व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिए।
  • आधार कार्ड की केवाईसी पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए।
  • महिला के बैंक खाते में आधार लिंक होना चाहिए और खाता एक्टिव होना चाहिए।

Chief Minister Ladli Behna Yojana आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी या सदस्य आईडी
  • समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर
  • आवेदक महिला की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • आवेदक का व्यक्तिगत बैंक खाता
  • पैन कार्ड और राशन कार्ड, यदि बने हुए हैं।

Benefits Of Ladli Behan Awas Yojana: लाडली बहना आवास योजना के लाभ

  • महिलाओं को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रूपये प्रदान किए जाएंगे।
  • राशि को दो किश्तों में हस्तांतरित किया जायेगा। पहली किश्त में 25 हजार रुपए और दूसरी किश्त में 95 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा।
  • सहायता राशि को प्राप्त करने के लिए महिलाओं को किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यह राशि सीधे उनके खाते में जमा की जाएगी।

Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 Registration मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • पात्र आवेदकों को सबसे पहले अपने गाँव के पंचायत या वार्ड कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में अनिवार्य जानकारियों को भरकर आवेदक को उसको अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में महिला की फोटो भी लगानी होगी।
  • अधिकारी द्वारा आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी, जिससे आपका रजिस्ट्रेशन सफल माना जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद, हर महीने की 10 तारीख को आपके बैंक अकाउंट में 1250 रुपए की राशि जमा कर दी जाएगी।

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको अपने क्रोम ब्राउजर पर लाडली बहन आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा।
  • अधिकारी वेबसाइट पर आ जाने के बाद आपको वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर ही दिखाई दे रहे बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर इसके बाद अगले पृष्ठ पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी, जैसे आपके जिले का नाम, ब्लॉक का नाम तथा ग्राम पंचायत का नाम आदि।
  • अपनी सभी जानकारी का चयन करने के बाद सर्च विकल्प पर क्लिक कर दे।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची प्रदर्शित हो जायेगी।
  • अब आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देखकर यह जान पाएगी, कि आपको योजना से लाभान्वित किया जा रहा है या नहीं।

How To Do Ekyc For Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 2024 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए Ekyc कैसे करें ?

  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए अप्लाई करने से पहले आवेदक की समग्र eKYC होना आवश्यक है।
  • समग्र eKYC करने के लिए आवेदक को ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
  • आधिकारिक लिंक: “Official link for Samgra eKYC – Click Here
  • वेबसाइट पर “ई -केवाईसी और भूमि लिंक करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सूचनाओं को भरें और ओटीपी डालकर सबमिट करें।
  • एड्रेस प्रूफ और DOB प्रूफ डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • अगर डॉक्यूमेंट सही से अपलोड किए हैं तो समग्र की आधार ई केवाईसी 24 घंटे के अंदर हो जाएगी।

4 thoughts on “Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 Full Details – Registration, Documents, List & Apply Online”

Leave a Comment